Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकेमिकल भरा टैंकर बेकाबू होकर खड्ड में पलटा, चालक की मौत

केमिकल भरा टैंकर बेकाबू होकर खड्ड में पलटा, चालक की मौत

  • नेवढ़िया के हथेरा गांव के पास शनिवार की देर रात हुआ हादसा
  • बरेली से केमिकल लेकर जा रहा था झारखंड के रांची

जौनपुर धारा, जौनपुर। नेवढ़िया क्षेत्र के हथेरा गांव के पास शनिवार की देर रात केमिकल भरा टैंकर कोहरे के चलते सड़क किनारे गहरे खड्ड में पलट गया जिसमें चालक की मौत हो गई। टैंकर पर लिखे मालिक के मोबाइल फोन नंबर पर संपर्क करने पर मृत चालक की पहचान हो सकी। जमालापुर-बाबतपुर मार्ग पर देर रात घने कोहरे के बीच जा रहा टैंकर हथेरा गांव के पास चालक के अंदाजा न लगा पाने के कारण सड़क की पटरी से 20 फीट गहरे खड्ड में गिरकर पलट गया। गिरने से हुई आवाज सुनकर जुटे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बुलडोजर मंगाकर टैंकर को उठाया। उसके नीचे दबने से चालक की मौत हो चुकी थी। टैंकर की बाडी पर लिखे मोबाइल फोन नंबर पर संपर्क किया। नंबर मुंबई में रहने वाले टैंकर मालिक अशोक यादव का था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि मृत टैंकर चालक 42 वर्षीय प्रमोद यादव मड़ियाहूं के शिवपुर गांव का था। वह बरेली से टैंकर में केमिकल लेकर रांची (झारखंड) जा रहा था। रास्ते में मड़ियाहूं पहुंचने के बाद अपने घर शिवपुुर चला गया था। रात में वहां से टैंकर लेकर रांची के लिए चलने के आधा घंटे के भीतर ही हादसा हो गया। पुलिस ने मृत चालक के स्वजन को सूचना दी और शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की।