Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

रोडवेज परिसर छोड़ जेसीज चौराहे पर सवारी भर रहीं बसें, रोज जाम में फंस रहा शहर

जौनपुर शहर में रोडवेज परिसर के बजाय जेसीज चौराहे के आसपास सड़क पर बसें खड़ी कर सवारी भरने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे व्यस्त मार्ग पर यातायात प्रभावित होता है और रोज जाम की स्थिति बनती है। यातायात पुलिस के अनुसार बसों को निर्धारित परिसर में खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।

E-Paper 28-09-2026

Homeअपना जौनपुरविपक्ष का अस्तित्व खतरे में : दर्शना सिंह

विपक्ष का अस्तित्व खतरे में : दर्शना सिंह

जौनपुर धारा,जौनपुर। जौनपुर लोकसभा के तहत मल्हनी विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आज यादवेश इण्टर कालेज नौपेडवा मे जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह रही। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने बंदे मातरम का गीत गाया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि दर्शना सिंह ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और बूथ अध्यक्ष से पार्टी में आज कई नेता उच्च पद तक पहुंचे हैं। बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम कर दिया वो अभी तक असम्भव लगता था। कश्मीर से धारा 370 हटानी हो या अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो ऐसे कई ऐतिहासिक काम नरेंद्र मोदी ने किया हैं। इसीलिए देश की जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। लोकसभा प्रवासी रामचंद्र मिश्र ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़ा है। लोकसभा प्रभारी अमरनाथ यादव ने कहा कि हर मण्डल आपस में कम्पटीशन करे की इस बार वे एक दूसरे से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मल्हनी विधानसभा में अधिकाधिक मतदान हो, इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जी जान से मेहनत करनी होगी। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि भाजपा को कार्यकर्ता चलाता है और कार्यकर्ता अपनी मेहनत से कहीं भी पहुंच सकता है। अब तक जो भी अभियान कार्यक्रम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत करते हुए उसको सफल बनाया। मल्हनी विधानसभा इस बार भी ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी। संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर सुधाकर उपाध्यायद्ध मनोज सिंह, पाणिनी सिंह, मनोरमा मौर्य, रागिनी सिंह, राजीव सिंह, मल्हनी विधानसभा के प्रभारी एवं संयोजक आदि लोग मौजूद रहें।