― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने धुआंधार बल्लेबाजी कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु किया अपील

जिलाधिकारी ने धुआंधार बल्लेबाजी कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु किया अपील

  • जौनपुर चुनाव क्रिकेट चैम्पियनशिप-2024 का हुआ आगाज़

जौनपुर धारा,जौनपुर। लोकतंत्र के महापर्व पर जनपद में आगामी 25 मई को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु मतदान होना है। जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने व युवा मतदाताओं को जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में ’’वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित ’’एकलव्य स्टेडियम’’ में टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। उक्त क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी  श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि इस क्रिकेट टूर्नामेन्ट के माध्यम से मतदाताओं को आगामी 25 मई को मतदान करने हेतु प्रेरित करना है। उन्होंने महिला, पुरूष, तृतीय लिंग व दिव्यांग सभी मतदाताओं से अपील किया कि लोकतंत्र के महापर्व को मनाते हुए चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए स्वयं मतदान करें और अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें विशेषकर जो मतदाता बाहर हैं उन्हें भी मतदान हेतु अवश्य बुलायें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी मतदाताओं की भागीदारी जरूरी है इसलिए निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करें। इस अवसर पर अपने स्वागत भाषण में क्रीड़ा अधिकारी डॉ.अतुल सिन्हा ने कहा कि इस टूर्नामेन्ट में जनपद की 06 तहसीलों के अंतर्गत कुल 09टीमें प्रतिभाग करेंगी। यह प्रतियोगिता 05से प्रारम्भ होकर दिनांक 11 मई 2024तक चलेगी। मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए ’’सेल्फी प्वाइन्ट’’ खिलाड़ियों के आकर्षण का केन्द्र रहा जहां खिलाड़ियों ने अपने साथियों के साथ सेल्फी भी लिया। उद्घाटन के अवसर पर पहला मैच जिलाधिकारी एकादश एवं शेष जौनपुर एकादश के मध्य खेला गया। जिलाधिकारी एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में 08 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनायें। जिलाधिकारी ने शानदार पारी खेलते हुए 02 छक्के एवं 08 चौके की मदद से 44 बाल पर 50 रन बनाये गए। पहले विकेट की साझेदारी में जिलाधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 53 रन बनाया। जिसके जवाब में शेष जौनपुर एकादश ने 18.1 ओवर में 08 विकेट पर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। विपक्षी टीम से सर्वाधिक स्कोर 28रन विजय विश्वकर्मा द्वारा बनाया गया। आज का दूसरा मैच सदर बी एवं मड़ियाहॅू बी के मध्य खेला जा रहा है। 06 मई 2024 को प्रातः 7 बजे शाहगंज एवं सदर ए के मध्य मैच खेला जायेगा। 07 मई 2024 को प्रातः 7 बजे मछलीशहर एवं बदलापुर के मध्य मैच खेला जायेगा। 08 मई को प्रातः 7 बजे केराकत बी  एवं सदर ए  के मध्य मैच खेला जायेगा। सेमीफाइनल मैच 10 मई 2024 को एवं फाइनल मैच 11 मई 2024 को खेला जायेगा। कार्यक्रम का संचालन चन्दन सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी ने किया। इस अवसर पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्वीप नोडल प्रभारी ज्ञानेन्द्र पाल, अशोक सिंह, राजेश सिंह, रजनीश सिंह, भानू प्रताप शर्मा, विवेक यादव, रवि चन्द्र यादव, लाल साहब यादव एवं राकेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Share Now...