जौनपुर धारा,जौनपुर। जनपद के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के पास विन्ध्याचल से दर्शन करके लौट रही बस देर रात अचानक पलट गई। हादसे में बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए।घटना की सूचना पर तत्काल गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने पहुंचकर सभी घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया। आजमगढ़ जनपद के सारायमीर थाना क्षेत्र के बिसरौर गांव निवासी विनोद यादव एक प्राइवेट बस बुक करके रविवार को सुबह आजमगढ़ से विंध्याचल दर्शन करने के लिए मिर्जापुर गए थे। बस में कुल 21 यात्री बैठे थे। दर्शन पूजन करके सभी लोग लौट रहे थे। रविवार की रात में लगभग 11:30बजे जैसे ही दर्शनार्थियों से भरी बस जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर केशवपुर गांव के पास पहुंची तभी अचानक ड्राइवर को झपकी आ जाने की वजह से बस पलट गई। बस पलटते ही आसपास चीख पुकार मच गई।प्रसाद तिराहे की तरफ से गश्त कर लौट रहे थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर बृजेश कुमार गुप्ता घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचकर पांचो घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु दो एंबुलेंस को बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड गौराबादशाहपुर भेजवाया। आजमगढ़ जनपद के बिसरौर थाना सरायमीर निवासी श्रवण कुमार(30) प्रिंस यादव(16) सविता यादव(40) विनोद यादव(48) एवं फुलई(55) विजय(40) को गम्भीररूप से चोट आई है। वहीं श्रवण व शीला को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हालांकि घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता अपने थाने की फोर्स के साथ देर मौके पर बस में सवार यात्रियों को बाहर निकलते रहे तथा अस्पताल भेजवाएं। घटना के बारे में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यात्रियों में विनोद यादव नाम के यात्री ने बताया कि चालक सुबह से बस चला रहा था, उसे झपकी आ गई। जिसकी वजह से बस पलट गई। किस की मौत नही हुई है। छह को चोट आई,लेकिन सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
विन्ध्याचल दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, 5 घायल

Previous article
Next article

