Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरगणित विधि से बनते हैं क्रिकेट के कप्तान : प्रो.तारकेश्वर सिंह

गणित विधि से बनते हैं क्रिकेट के कप्तान : प्रो.तारकेश्वर सिंह

जौनपुर धारा,जौनपुर। वीर बहादुर सिंह रज्जू भैया संस्थान के गणित विभाग में एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन सोमवार को किया गया। इस अवसर पर बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, गोवा के गणित विभाग के प्रो.तारकेश्वर सिंह ने ज्यामितीय समस्याओं के हल पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने क्रिकेट टीम में से कप्तान चुनने के तरीकों को विभिन्न सूत्रों के माध्यम से समझाया। इसके अतिरिक्त प्रो.सिंह ने मल्टी-वैल्यूड फंक्शन, रामसे थ्योरम, एरदोस थ्योरम एवं एरदोस नंबर आदि के बारे में पीपीटी के माध्यम बताया। संस्थान के निदेशक प्रो.प्रमोद कुमार यादव ने कार्यक्रम का शुभारम्भ और मुख्य वक्ता का स्वागत किया। परिचय गणित विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.दीपक कुमार मौर्य ने पढ़ा।कार्यक्रम संचालन प्रो.मिथिलेश सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रो.राजकुमार ने किया।इस व्याख्यान में विश्वविद्यालय के गणित विभाग के शिक्षक सौरभ कुमार सिंह व विभिन्न छात्र-छात्राओं अजमत, शैलेंद्र प्रताप सिंह, विकास एवं कोमल सिंह यादव उपस्थित रहे।