जौनपुर धारा, जौनपुर।शहर के मोहल्ला उर्दू बाजार स्थित एक मकान में 13 मार्च को फास्फोरस युक्त धुआं ब्राडं तेल बनाते समय हुए हादसे में एक युवक ने घटना वाले दिन मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि गंभीर रूप से झुलसे 2 लोगों का उपचार वाराणसी में किसी हॉस्पिटल में चल रहा था। रविवार लगभग 8 बजे रात्रि फैज अहमद पुत्र स्वर्गीय सैयद अहमद नामक युवक ने भी दम तोड़ दिया। जबकि फैज अहमद के साथ झुलसे रेयाज अहमद का अभी भी उपचार चल रहा है। फैज अहमद को सोमवार दोपहर गल्ला मंडी स्थित चमन मडैय्या कब्रिस्तान में सुपु द ए खाक किया गया। दो जवानों के अचानक हुए हादसे में मरने को लेकर परिजन में कोहराम मचा हुआ है साथ ही शोकाकुल रिश्तेदार समेत मोहल्ला वासी भी है। मरने वालों का जिक्र करके एक दूसरे की आंखें नम हो जाया कर रही है।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
विनाशक तेल बनाते समय हुए हादसे में झुलसे दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम

Previous article


