Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदुष्कर्म का विरोध करने पर नवविवाहिता के साथ हैवानियत

दुष्कर्म का विरोध करने पर नवविवाहिता के साथ हैवानियत

  • हालत गंभीर, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के कटहरी गांव में रविवार की शाम नाले की तरफ शौच के लिए गई एक नवविवाहिता को दुष्कर्म का विरोध करना भारी पड़ गया। दुष्कर्म करने में असफल आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। काफी देर तक विवाहिता घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। किसी की नजर पड़ी तो वह देखा कि नवविवाहिता खून से लथपथ नाले के पास पड़ी है फिर उसे घर ले गए वहीं पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद नव विवाहिता की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने उसके पति की तहरीर पर एक आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्यवाही में जुटी रही। दर्ज कराई गये केस के मुताबिक 24 वर्षीया एक नवविवाहिता घर से कुछ दूर नाले के पास शौच के लिए गई थी। गांव के ही कुंवर चौहान ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। जब नवविवाहिता ने विरोध किया तो कुंवर चौहान ने उसके प्राइवेट पार्ट को जख्मी कर दिया जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर वही गिरी पड़ी हुई थी। काफी देर बीत जाने के बाद जब विवाहिता घर वापस नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में जंगल की ओर चल दिए। देखा तो वह वहां लहूलुहान होकर पड़ी हुई थी। किसी तरह चारपाई से उसे घर लाए। इसके बाद आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने प्रथम उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।