Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरविधिक साक्षरता शिविर में किया गया जागरूक

विधिक साक्षरता शिविर में किया गया जागरूक

जौनपुर धारा,जौनपुर। विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन जनपद न्यायधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में शिक्षा का अधिकार महिला सशक्तिकरण, लिंग समानता, पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट 1994 पोश एक्ट महिलाओं और बालिकाओं के केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर जायसवाल कटरा गुलजारगंज सिकरारा जौनपुर में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अपर सत्र एवं जिला न्यायाधीश सचिव प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि विधिक साक्षरता और जागरूकता समाज के लिए बहुत ही आवश्यक है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है उन्होंने नालसा आवाज उठाओ पर चर्चा किया और नारी की उड़ान, बंदिशें से आजादी की विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने लिंग समानता महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए डॉ.दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल जनपद न्यायालय ने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम और इसके शुरुआत के बारे में विस्तार से बताया कि किस तरह जस्टिस वी कृष्णा अय्यर और पीएन भगवती के द्वारा वैकल्पिक न्याय प्रणाली सुलह समझौता के द्वारा मुकदमों का निस्तारण प्रारंभ किया गया। उन्होंने सुलह समझौता के द्वारा मुकदमे के निस्तारण को सर्वश्रेष्ठ बताया कि जिसमें सरल-सुलभ सस्ता त्वरित न्याय मिलता है और दो पीढ़ियों की शत्रुता हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। पैनल लायर और काउंसलर देवेंद्र कुमार यादव ने प्राधिकरण के द्वारा सुविधाओं का विस्तार में उल्लेख किया और घरेलू हिंसा सहित साक्षरता जागरूकता पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर में पीड़ित प्रताड़ित लोगों को हर प्रकार की सुविधा दी जाती हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी नेहा यादव और बीनू सिंह ने महिलाओं को जागृत करते हुए महिलाओं और लड़कियों को सरकार के द्वारा दी गई सुविधाओं के द्वारा विस्तार से बताया। आभार संस्था के आयोजन महाजन अली और कार्यक्रम का संचालन दिलीप कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस सेमिनार में अति जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव प्रशांत कुमार सिंह, डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ.दिलीप कुमार सिंह, पैनल लायर एवं काउंसलर देवेंद्र कुमार यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी नेहा यादव, सुनील कुमार मौर्य और बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग अन्य लोग उपस्थित रहे।