Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरखड़ी ट्रक से कार टकरायी, तीन घायल, एक की हालत गम्भीर

खड़ी ट्रक से कार टकरायी, तीन घायल, एक की हालत गम्भीर

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के जगदीशपुर पेट्रोल पंप के पास स्थित एक ढाबे के सामने बुधवार की रात को खड़ी ट्रक से एक कार टकरा गयी। जिससे कार में सवार तीन लोग घायल हो गये। घायलों में एक की हालात काफी गम्भीर बतायी जा रही है। शहर के मियांपुर गांव निवासी अनिकेत वर्मा पुत्र दिनेश चंद्र वर्मा, प्रदीक कुमार भरद्वाज पुत्र बबलू तथा नीरज यादव पुत्र राजेश यादव निवासी सरोनी केराकत कार से जौनपुर से वाराणसी की तरफ जा रहे थे। अचानक उनकी कार खड़े ट्रक से जाकर टकरा गयी। घटना में तीनों घायल हो गए। उन्हें आनन फानन में जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जहाँ से प्रदीक की हालत गम्भीर देखकर ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया।