Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरविद्युत विजिलेंस टीम का दो गांवों में छापा

विद्युत विजिलेंस टीम का दो गांवों में छापा

  • 81 बकायादारों की केबिल व मीटर काटकर लाया गया पावर हाउस
  • 11 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा,जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के कर्तिहा एवं दरियावगंज गांव में विद्युत विभाग की टीम ने विजिलेंस के साथ छापा मारकर अवैध कनेक्शन एवं विद्युत बकायेदारों के कुल 81उपभोक्ताओं की केबिल काटी गई। टीम ने काटी गई केबिल व मीटर नौपेड़वा पावर हाउस पर जमा करा किया। विद्युत विभाग की तहरीर पर 11नामजद लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। विद्युत विभाग के एसडीओ अमित राय, जेई राजेन्द्र सिंह व राजेश तथा विजिलेंस टीम के इन्स्पेक्टर संतोष यादव व मातहत पुलिसकर्मियों के साथ शनिवार को कर्तिहा गांव पहुँचे टीम ने जबरजस्त चेकिंग अभियान चलाकर दरियावगंज गांव पहुँची। चेकिंग अभियान के दौरान बड़े पैमाने पर बकायेदारों तथा ओवरलोड को देख विभागकर्मियो ने दोनों गांव से कुल 81कनेक्शन काटकर केबिल व मीटर पावर हॉउस ले गयी।