Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरडीएम ने किया नवीन जिला कारागार निर्माण की समीक्षा

डीएम ने किया नवीन जिला कारागार निर्माण की समीक्षा

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जनपद में नवीन जिला कारागार के निर्माण कार्य के समीक्षा हेतु तकनीकी प्रकोष्ठ की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा नवीन जिला कारागार के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्य की प्रगति को बढ़ाया जाए, मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य होना चाहिए तथा निर्माण के दौरान कार्यस्थल पर उत्पन्न अवरोधों अथवा अतिक्रमण को दूर करने हेतु संबंधित के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य किया जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, जेल अधीक्षक सहित अन्य उपस्थित रहे।