Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविद्युत तार से निकली चिंगारी से एक बीघा गेहूं की फसल जलकर...

विद्युत तार से निकली चिंगारी से एक बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरऊपुर गांव में सोमवार को दोपहर करीब एक बजे विधुत तार से निकली चिंगारी से एक बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल खाक हो गई। पुरऊपुर स्थित प्राइमरी स्कूल के बगल हीरा रजक का खेत है। सोमवार को दोपहर करीब एक बजे विधुत तार से चिंगारी निकली जिसमें करीब एक बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। फसल में आग लगने की सूचना जैसे ही स्वजनों को मिली आनन फानन में खेत की ओर दौड़े। गांव के लोग एकत्र होकर आग बुझाने की भरपूर कोशिश करते करते रहे। किंतु जब तक आग पर काबू पाया जाता एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फसल जलता देखकर घर के लोग घंटों रोते बिलखते रहे।