Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनवरात्र आज से, शीतला चौकियां धाम की तैयारी पूर्ण

नवरात्र आज से, शीतला चौकियां धाम की तैयारी पूर्ण

जौनपुर धारा,जौनपुर। मंगलवार से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रहा है। नगर क्षेत्र स्थित पूर्वांचल की आस्था का केंद्र मां शीतला चौकियां धाम में परिषद को आकर्षक रूप से सजाया गया। मंदिरों में तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। पूजन और आरतियों का टाइम टेबल भी तय हो चुका है। चौकियां धाम की दुकाने भी दुकानें सज चुकी हैं। सोमवार को लोगों ने चुनरी, नारियल, फलाहार की सामग्री की खूब खरीदारी की। मंदिर परिसर की सफाई करने के साथ झालरों से सजाया गया है। वहीं दुकानदार भी अपनी दुकानों को सजा कर बैठे हुए है। पूर्वांचल में आस्था और विश्वास का केंद्र बना मां शीतला धाम चौकिया और शहर के परमानतपुर उमरपुर स्थित मां मैहर मंदिर की सफाई कराने के साथ भव्य रूप से सजाया गया है। ऐसी मान्यता है कि मां शीतला चौकियां का दर्शन पूजन करने के बाद ही भक्त मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन करने जाया जाता हैं।