Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन

विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन

जौनपुर धारा, जलालपुर। स्थानीय क्षेत्र के लहंगपुर स्थित प्रकाश ज्ञानोदय इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों ने विभिन्न प्रकार के विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किये। प्रबंधक मनोज गिरी ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान एक ऐसा विषय है इसमें सभी बच्चों को रुचि लेनी चाहिए। विश्व में आज विज्ञान का बोल बाला है। अश्वनी पटेल, मिराज अहमद, शिवांश चौहान, चेतन चौहान, शीतल यादव एवं श्रेया पांडेय समेत अनेक बच्चों के बनाए हुए विज्ञान मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा? इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील सरोज, उप-प्रबंधक विनोद गिरी, अरविन्द सहित उपस्थित गणमान्य जनो ने बच्चों का हौसला अफजाई किया।