Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपावर हाउस पर पसरा सन्नाटा, पुलिस दे रही ड्यूटी

पावर हाउस पर पसरा सन्नाटा, पुलिस दे रही ड्यूटी

  • बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते लोगों की समस्या बढ़ी

जौनपुर धारा, सिकरारा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पावर हाउस के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर चले जाने के कारण सिकरारा क्षेत्र की बिजली विगत 16 मार्च शाम 5:00 बजे से काट दी गई है, जो अभी तक नहीं आई है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के मोबाइल जवाब दे चुके हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। कुछ लोग पावर हाउस पर जा रहे हैं तो वहां पर पुलिस की ड्यूटी देखकर वापस लौट रहे हैं। आज सुबह 11:00बजे के करीब जब वहां मीडिया की टीम स्थिति का जायजा लेने पहुंची, तो मौके पर सिकरारा थाना प्रभारी रमेश अपने पुलिस फोर्स के साथ मौजूद मिले। बिजली समस्या के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 16 मार्च सायंकाल से तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं। जिसकी वजह से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बाधित हो गई है। यहां पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस तैनात की कर दी गई है, ताकि कोई भी शरारती तत्व तोड़फोड़ न करने पाए। उन्होंने यह भी बताया कि मेरे द्वारा सिकरारा के एसडीओ से बात करके कम से कम 2 घंटे के लिए बिजली सप्लाई की मांग की गई है। ताकि लोगों के इनवर्टर, टुल्लू पंप, समरसेबल, मोबाइल चार्ज हो जाए। वही पावर हाउस पर पहुंचे भाजपा नेता भोला सिंह भोले व विनोद सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस समस्या का जिम्मेदार कौन है, सरकार या कर्मचारी। 3 दिन तक जो हड़ताल रहेगी। इसके बिल का भुगतान कौन करेगा, सरकारी कर्मचारी। फिलहाल बिजली विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल के चलते व्यवस्था चरमरा गई है।