Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में सुभासपा ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर में सुभासपा ने जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ितों को सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरवाहन क्षतिग्रस्त कर बारातियों से लूटपाट का आरोप

वाहन क्षतिग्रस्त कर बारातियों से लूटपाट का आरोप

खुटहन। बड़सरा गांव में शुक्रवार की रात बारात से वापस घर जा रही स्कार्पियो गाड़ी को रोक आठ की संख्या में अराजक तत्वों ने लाठी डंडा से वाहन क्षतिग्रस्त कर चालक का मोबाइल और नकदी छीन कर फरार हो गए। भुक्तभोगी ने एक नामजद सहित आठ आरोपितों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। खेतासराय क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव से शुक्रवार को खुटहन क्षेत्र के बड़सरा गांव में बारात आई थी। जिसमें खेतासराय कस्बा के वार्ड 3 निवासी रामधनी अपने स्कार्पियो वाहन में बारातियों को लेकर आये थे। द्वारचार के बाद नाश्ता भोजन कर वे उन्हीं बारातियों को वाहन बिठा वापस लौटने लगे। आरोप है कि वह वहां से लगभग एक किमी आगे पहुंचे थे कि सड़क पर आठ की संख्या में युवक लाठी लिए खड़े दिखे। वह वाहन की स्पीड तेज कर निकलना चाहा तो उक्त लोगों ने वाहन के सामने वाले कांच पर लाठी से प्रहार कर दिया। आगे रास्ता साफ दिखाई न देने पर उसने वाहन रोक दिया। आरोप है कि तभी हमलावरों ने उसकी जेब में रखा दस हजार नकदी व मोबाइल तथा कई बारातियों की भी मोबाइल छीन कर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम ने बताया कि तहरीर मिली है आरोपितों की तलाश की जा रही है।