Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरवाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, हत्या की आशंका

वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, हत्या की आशंका

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला के जमदरा गांव निवासी एक युवक की जहां अखण्डनगर (सुल्तानपुर) में सड़क हादसे में वाहन की चपेट में घायल होने के बाद मौत हो गई। वहीं परिजनों द्वारा मामले में हत्या की आशंका जतायी जा रही है। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस पंचनामा कराते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी सत्ताईस वर्षीय युवक कपिलदेव पुत्र राजेंद्र प्रसाद गौतम ऊर्फ मन्ने पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के अखण्ड नगर थाना क्षेत्र के रूपईपुर गांव स्थित एक पोल्ट्री फार्म पर नौकरी करता था। दीपावली के दिन वह त्योहार मनाने के लिए बाइक से घर के निकला था कि अखण्डनगर के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हालांकि मौके पर जुटे लोगों द्वारा उसे शाहगंज स्थित एक चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामले के पीछे परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस लाश का पंचनामा कराते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरतलब हो कि मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। पेशे से किसानी का काम करने वाले पिता का फिलहाल यही एक मात्र सहारा था जो काल के गाल में समा गया। किसी तरह वह एक बहन की शादी कर पाया था। जिसका कर्ज उसी के सिर था। इधर कमाऊ बेटे की मौत ने परिवार पर बड़कापात सा कर दिया। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से समूचा गांव स्तब्ध सा रह गया है।