Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरजेपी वस्त्रालय में आग लगने से लाखो का नुकसान

जेपी वस्त्रालय में आग लगने से लाखो का नुकसान

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली के मुफ्तीगंज बाजार में कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखो रूपये का कपड़ा जल कर खाक हो गया।

मुफ्तीगंज में मल्लूपुर निवासी जेपी विश्वकर्मा का जेपी वस्त्रालय के नाम से कपड़े की दुकान थी। पूरा परिवार उसी में रहता है। दिपावली के रात नौ दस बजे किसी ने जेपी के मकान में तेज धुवां निकलता देखा तो आकर दरवाजा खुलवाया और बताया कि आप के मकान में बहुत तेज धुवां निकल रहा है। तिसरे तल पर जाकर देखे तो गर्म ऊनी कपड़े में आग लगी थी। आग का कारण मालूम नहीं हुआ लेकिन वहां रखा लाखो का कपड़ा जल कर खाक हो गया। लोगो के मदद से आग पर काबू पाया गया। तिसरे तल पर सरसो, चावल, गेहूं के साथ लोहे का बक्सा, एल्मुनियम की टाकी, रजाई-गद्दा सहित रेडीमेड व उनी कपड़ा जल कर खाक हो गया।