Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरवाशिंगटन सुंदर ने सुरेश रैना का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

वाशिंगटन सुंदर ने सुरेश रैना का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में हार झेलनी पड़ी, लेकिन इस मैच में ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने अपनी बल्लेबाजी से सभी प्रभावित किया था. सुंदर ने अंत में आकर धुआंधार बल्लेबाजी की थी और भारत को 300 के पार ले गए थे. सुंदर ने अपनी इस पारी से सुरेश रैना का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रैना के अलावा वह दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव से भी आगे निकले हैं. आइए जानते हैं सुंदर ने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. सुंदर ने अंत में आकर 16 गेंदों में 37 रनों की धुआंधार पारी खेली थी जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे. सुंदर ने 231.25 की स्ट्राइक-रेट के साथ रन बनाए थे. इसके साथ ही सुंदर न्यूजीलैंड में सबसे तेज 30 से अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हैं. उन्होंने रैना द्वारा 2009 में बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा है. रैना ने 18 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली थी और उनका स्ट्राइक-रेट 211.11 का रहा था. 1992 में कपिल देव ने न्यूजीलैंड में 206.25 के स्ट्राइक-रेट से रन बनाए थे. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 306 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था. श्रेयस अय्यर, शिखर धवन और शुभमन गिल ने भारत के लिए अर्धशतक लगाए थे. स्कोर का पीछा करते हुए कीवी टीम ने 100 रन के भीतर तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद केन विलियमसन और टॉम लाथम ने कीवी टीम को शानदार जीत दिलाई. लाथम ने 104 गेंदों में नाबाद 145 रनों की पारी खेली तो वहीं विलियमसन ने नाबाद 94 रन बनाए.