Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरगोल के साथ Ronaldo ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

गोल के साथ Ronaldo ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

पुर्तगाल ने गुरुवार को ग्रुप H के मैच में घाना को 3-2 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप की विजयी शुरुआत की। इस मैच के आखिरी 25 मिनट बेहद रोमांचक रहे, जिसमें दोनों टीमें के मिलाकर पांच गोल स्कोर हुए।

मुकाबले में गोल दागने की शुरुआत पुर्तगाल के सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 65वें मिनट में की। 37 वर्षीय ने मौके का शानदार फायदा उठाते हुए पेनल्टी में अपनी टीम के लिए पहला गोल किया। जिसके बाद घाना से Andre Ayew  ने 73वें मिनट में बराबरी का गोल कर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई। पुर्तगाल के युवा स्टार  Joao Felix ने 78वें मिनट में अपनी टीम को दोबारा बढ़त दिलाई। युरोपियन टीम के लिए Rafael Leao ने 80वें मिनट में तीसरा गोल कर जीत पक्का करने का काम किया। हालांकि घाना के Osman Bukari ने 89नें मिनट में गोल दाग अपनी टीम को कुछ उम्मीदें जरूर पहुंचाई लेकिन ये मैच का आखिरी स्कोर साबित हुआ। अपने इस गोल के साथ क्रिस्टियानो पांच वर्ल्ड कप में स्कोर करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर भी बन गए। उन्होंने पेले और जर्मनी के यूवे सीलर और मिरोस्लाव क्लोज को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने चार वर्ल्ड कप में स्कोर किया था। रोनाल्डो का ये 118वां अंतरराष्ट्रीय गोल था। वह पहले ही दुनिया के सबसे ज्यादा गोल स्कोर करने वाले खिलाड़ी है। अब उनका ये वर्ल्ड रिकॉर्ड और बड़ा हो चुका है। पुर्तगाली फुटबॉलर ने ये उपलब्धि सितंबर 2021 में हासिल की थी, जब उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ गोल स्कोर कर अली डेई के 109 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा था।