Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवालीबाल प्रतियोगिता में मुरादाबाद की टीम बनी विजेता

वालीबाल प्रतियोगिता में मुरादाबाद की टीम बनी विजेता

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के तिलहरा गांव में स्व. रामसमुझ पांडेय की स्मृति में अंतर्जनपदीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें मुख्य अतिथि संतोष तिवारी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि खेल से शारीरिक बौद्धिक और मानसिक विकास होता है। एक खिलाड़ी जल्दी बीमार नहीं पड़ता वो सदैव चुस्त दुरुस्त और स्वस्थ रहता है। इसीलिए आज खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में मुरादाबाद, इलाहाबाद, मंडौर, सुजानगंज, मिजार्पुर, सुल्तानपुर और जौनपुर जैसी दिग्गज टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला मुरादाबाद इलाहाबाद के बीच खेला गया जिसमें मुरादाबाद ने इलाहाबाद को आठ प्वाइंट से पराजित किया। आयोजक धनंजय पांडेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके सभी के सहयोग से यह प्रतियोगिता संपन्न हुई। मेरा प्रयास रहेगा कि यह निरंतर चलता रहे। रेफरी बच्चा सिंह जब कि उद्घोषक विजय कुमार तिवारी रहे। डा. लक्ष्मीनारायण दुबे, आलोक सिंह, पंकज शुक्ल, लालजी शुक्ल, ग्राम प्रधान रमेश चंद्र सोनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।