Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसीवर पाइप डाले जाने में मानकों के साथ हो रहा खिलवाड़ :...

सीवर पाइप डाले जाने में मानकों के साथ हो रहा खिलवाड़ : गौतम गुप्ता

  • पत्रकार वार्ता में स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष ने जलनिगम व गंगा यूनिट वाराणसी पर लगाया आरोप

जौनपुर धारा, जौनपुर। स्वच्छ गोमती अभियान द्वारा एक प्रेस वार्ता कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन में आयोजित हुई। पत्रकार वार्ता के दौरान स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने कहाकि स्वच्छ गोमती अभियान नमामि गंगे व अमृत योजना में व्याप्त बेहद गम्भीर तकनीकी व वित्तीय भ्रष्टाचार पर लम्बे समय से आवाज उठायी जा रही थी। इससे पहले भी प्रेस के माध्यम से जलनिगम को चेताया गया था कि सीवर पाइप डाले जाने के दौरान उसकी ग्रेवलिंग, टिम्बरिंग इत्यादि मानकों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, पाइप भी बेहद निम्न गुणवत्ता की डाली जा रही थी जिसके फलस्वरूप इस सीवर कार्य का आगे सफल हो पाना असम्भव है। उन्होंने कहाकि यदि समय रहते इस गम्भीर मुद्दे पर विभाग व जिला प्रशासन ने कार्यवाही की होती तो आज ऐसे सड़कों की दुर्दशा न होती। योगी सरकार की साख को बट्टा लगाने की नीयत से जल निगम व गंगा यूनिट वाराणसी कार्य कर रही है। जलनिगम के अधिशासी अभियंता सचिन सिंह व गंगा यूनिट के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय बर्मन को पूर्व में इन गड़बड़ियों से अवगत करा दिया गया था, समूचे शहर में अब तक लगभग अलग-अलग 15 स्थानों पर सीवर डाले जाने के बाद सड़के धंस चुकी हैं कभी भी कोई बड़ी अनहोनी होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में स्वच्छ गोमती अभियान जिलाधिकारी के माध्यम से आग्रह करेगा कि अमृत योजना व नमामि गंगे योजना में व्याप्त इस बेहद गम्भीर तकनीकी व वित्तीय भ्रष्टचार के विषय का संज्ञान ग्रहण कर सभी आरोपी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करें जिससे आगे से ये विभाग व अधिकारी ईमानदार व भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति वाली भाजपा सरकार को बदनाम न कर सकें।