Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरवारण्टी चढ़ा पुलिस के हत्थे

वारण्टी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा, सुइथाकला। सोमवार को थाना क्षेत्र का एक वारण्टी उस समय पुलिस के हत्थे चढ़ गया जब पुलिस क्षेत्र भ्रमण कर रही थी। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया। बतौर  पुलिस थाना क्षेत्र का जुनेदपुर गांव निवासी सन्देश पुत्र रामप्यारे वारण्टी था जो उपनिरीक्षक प्रेम शंकर सिंह व हमराह कोबरा कर्मचारीगण के क्षेत्र भ्रमण के दौरान हत्थे चढ़ गया। मामले मे थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई के साथ ही उसे न्यायालय भेज दिया गया। इस दौरान  हेड कान्सटेबल द्वय आफताब आलम व पवन कुमार मौजूद रहे।

जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में चार घायल, केस दर्ज

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के तियरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहा-सुनी के दौरान मारपीट हो गई। वहीं मारपीट की घटना में एक पक्ष के गुलाबचंद शुक्ला और जोगेश्वरी देवी तो दूसरे पक्ष के लालचंद शुक्ला और उनकी बेटी कमला घायल हो गई। वहीं कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की लिखित तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी घायलों का उपचार एवं मेडिकल मुआयना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में करवाते हुए पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।