Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरव्यापारियों ने स्वाभिमान यात्रा का किया स्वागत

व्यापारियों ने स्वाभिमान यात्रा का किया स्वागत

  • उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर में सोमवार को व्यापारियों ने स्वर्ण जयंती के अवसर पर 50 वर्ष पूर्ण होने पर व्यापारी स्वाभिमान यात्रा निकाली गई। क्षेत्रिय व्यापारियों ने व्यापारी एकता जिन्दाबाद के नारों के बीच प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा का माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। बताते चलें कि यह यात्रा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के गौरवशाली 50वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा निकाली गई। जो विभिन्न स्थानों से होते हुए प्रतापगढ़ जिले से मुंगराबादशाहपुर नगर में प्रवेश किया। जहां सृष्टि पैलेस में नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा व जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन के नेतृत्व में यात्रा नगर में प्रवेश किया। इस दौरान जगह-जगह अपने प्रतिष्ठान पर माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारों से नगर गूंज उठा। व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह संगठन व्यापारियों के सुख दुःख में सदैव तत्पर मिलेगा और सभी व्यापारी निर्भीक होकर अपना व्यापार करें। यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत उपरांत जौनपुर के लिए प्रस्थान किया। मुख्य रूप से तहसील अध्यक्ष विश्वामित्र गुप्त, तहसील महामंत्री दीपक शुक्ला, नगर अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त, राजीव केसरी, विश्वनाथ जायसवाल, शिव कुमार लल्ला, निशू केसरी, मोहम्मद जफर, अतहर जिया, कल्लू ऊमर वैश्य, नंदलाल ऊमर वैश्य, अनिल कुमार गुप्ता आदि यात्रा में शामिल रहे।