― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवांछित अभियुक्तों के घर पर 82 की नोटिस चस्पा

वांछित अभियुक्तों के घर पर 82 की नोटिस चस्पा

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने बताया कि मुकदमे के वांछित धर्मेन्द्र कुमार शर्मा पुत्र रामभरोसे शर्मा, सरिता शर्मा पत्नी धर्मेन्द्र शर्मा, मीना पांडेय पुत्री रामभरोसे शर्मा, राजेश कुमार शर्मा पुत्र रामभरोसे शर्मा, क्षेत्र के सदरगंज मुहल्ले में कम्पनी इन्फोलाइन रियल स्टेट लि. नाम से आफिस खोले। कुछ दिन बाद कम्पनी का नाम बदलकर आई.एफ.एल.एग्री.प्रुड्यूसर कम्पनी लिमिटेड कर दिया। ये ग्राहकों का पैसा जमा कराने के लिये एक एजेंट मनोज कुमार गुप्ता पुत्र फूलचन्द्र गुप्ता ग्राम सहिजनी थाना नेवढ़िया को नियुक्त किया जिसके माध्यम से ग्राहकों का रुपया  एक करोड़ पचास लाख दूना करने के नाम पर जमा कराया गया। ये अभियुक्तगण रातों रात ग्राहकों का जमा पैसा लेकर फरार हो गये। एजेंट द्वारा कोतवाली में 29 मई 2021 को मुकदमा पंजीकृत कराया गया। अभियुक्तगण जौनपुर न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। न्यायालय ने इन अभियुक्तों के खिलाफ 82 की नोटिस जारी कर दी जिसका तामीला कोतवाली के उपनिरीक्षक गौरी चौधरी द्वारा न्यायालय के आदेश पर 82 की नोटिस अभियुक्तों के पैत्रिक स्थान मध्य प्रदेश जाकर उनके आवास व सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा कराया।

Share Now...