Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरघर के सामने हवाई फायरिंग करने का युवक ने लगाया आरोप

घर के सामने हवाई फायरिंग करने का युवक ने लगाया आरोप

  • पुलिस को दी तहरीर, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के रसूलपुर ओझइनिया गांव निवासी रमेश प्रजापति पुत्र हंसराज प्रजापति ने रविवार को थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात लोग शनिवार की रात लगभग 11 बजे उसके घर के सामने हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। युवक ने रात में ही थाने के सीयूजी नम्बर पर कॉल किया लेकिन फोन नहीं लगा। सुबह युवक ने घटना की सूचना डायल 112 पर दिया। तड़के सुबह पहुंची डायल 112 पुलिस मामले की छानबीन कर वापस चली गई। इस घटना से रमेश प्रजापति के परिवार में काफी भय व्याप्त है। उसने बताया कि उसका गांव में भी किसी से कोई विवाद नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। इस मामले में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया हवाई फायरिंग का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।