Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवनस्पतियाँ ईश्वर द्वारा प्रदत्त उपहार हैं :फादर पी विक्टर

वनस्पतियाँ ईश्वर द्वारा प्रदत्त उपहार हैं :फादर पी विक्टर

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर की शनिवासरीय प्रार्थना सभा में कक्षा चतुर्थ ब के विद्यार्थियों ने वनस्पतियों के महत्त्व को बताते हुए परियोजना प्रस्तुत किया जिसमें तुलसी के महत्त्व पर विशेष प्रकाश डाला गया। कक्षाध्यापिका प्रियंका अशोक ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कर्म ही पूजा है हँसते हुए कर्म में लगे रहिए और मुस्कुराते हुए जाइए। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने अपने उद्बोधन में कहा कि वनस्पतियाँ  ईश्वर द्वारा प्रदत्त उपहार हैं इनको संरक्षित करने का मतलब है स्वयं को संरक्षित करना और इनको नष्ट करने का अर्थ है स्वयं को नष्ट करना। वनस्पतियों का संरक्षण अनिवार्य है। वनस्पतियों के संरक्षण से जीव-जंतुओं का भी संरक्षण होता है। ईश्वर ने ऐसी कोई भी वनस्पति नहीं बनाई है जो गुणहीन हो।