Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरवन पर्यावरण मंत्री का आगमन आज

वन पर्यावरण मंत्री का आगमन आज

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना (वन पर्यावरण जंतु उद्यान जलवायु परिवर्तन विभाग) व भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चन्द श्रीवास्तव 14 मार्च को ढाई बजे गाजीपुर से जौनपुर के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। साढ़े तीन बजे जिले के बॉर्डर पतरही बाजार में भाजपा मछलीशहर जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा उसके बाद चंदवक केराकत में भी स्वागत होगा। साढ़े चार बजे नगर की सीमा प्रसाद तिराहा धमार्पुर मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा। उसके बाद वे चौकिया धाम जाएंगे तत्पश्चात डाक बंगले पर भाजपा जनप्रतिनिधियों, जिला अध्यक्ष भाजपा, व भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।