जौनपुर धारा,जौनपुर। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में नोडल आफिसर-व्यय/वरिष्ठ कोषाधिकारी के द्वारा प्रेक्षागृह में निर्वाचन से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में सहायक व्यय प्रेक्षक, लेखा टीम, वीडियो निगरानी टीम व वीडियो अवलोकन टीम उपस्थित रहें। नोडल आफिसर-व्यय द्वारा समस्त टीमों को उनके निर्वाचन दायित्व व उनसे सम्बंधित समस्त रिपोर्ट के प्रारुप तैयार करने हेतु विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। सभी टीमों के प्रभारी व उनके सहायकों द्वारा प्रशिक्षणोपरान्त उनके द्वारा उठाये गये प्रश्नों को नोडल आफिसर-व्यय द्वारा एक-एक कर सभी लोगों के प्रश्नों का बहुत ही सरलतापूर्वक समाधान किया गया। सभी टीमों को अपने दायित्व से संबंधित पैरा का व्यय अनुवीक्षण मार्गदर्शिका से अवलोकन करने का भी नोडल आफिसर-व्यय ने निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त सी वीजिल एप तथा हेल्पलाइन न01950 पर प्राप्त हाने वाली शिकायतों को निर्धारित समयावधि में निस्तारित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने एसडीएम, तहसीलदार तथा सीओ को निर्देशित किया कि एफएसटी तथा एसएसटी की टीमों का स्थलीय निरीक्षण के माध्यम से उनकी उपस्थिति की जांच करें। बिना किसी कारण के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों पर कार्यवाही की जायेगी। निर्वाचन के दौरान एमसीएमसी का उल्लंघन तथा शिकायन प्राप्त होने पर निर्धारित समयावधि में निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राम अक्षयबर चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेलेन्द्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
लोकसभा प्रत्याशियों के खर्च व्ययों की लेखा प्रशिक्षण सम्पन्न

Previous article
Next article

