जौनपुर धारा,जौनपुर। शाही किले में आयोजित तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव के समापन के अवसर पर देश के जाने माने कवियों ने वीर रस, हास्य रस से पूरे महोत्सव में चार चांद लगा दिया। बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं ने भारत सरकार प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं पर प्रस्तुतीकरण दिया। दिव्यांगजन विभाग के द्वारा दिव्यांग उपकरण वितरित किये गये। विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दीप प्रज्ज्वलित करके महोत्सव का समापन किया। प्रद्युम्न द्वारा गणेश वंदना, शिव तांडव की प्रस्तुति की गई। आराधना सिंह, विपुल चौबे, राहुल चंद्र, विवेक मिश्रा वरदान के द्वारा अलग-अलग विधाओं में गाने गाये गये। शाम 8.00 बजे से कवि सम्मेलन का महा आयोजन हुआ। जिसमें देश के बड़े कवि कैलाश तरल, कुमार बृजेंद्र, अखिलेश द्विवेदी, डॉ.भुवन मोहिनी, पूनम श्रीवास्तव, राम बहादुर सिकरवार, सभाजीत द्विवेदी प्रखर के द्वारा बहुत सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। कहीं वंदे मातरम का गुणगान करने पर ताली बजी कहीं हास्य कवि द्वारा हास्य काव्य के माध्यम से लोगों ने खूब ठहांके लगाएं। कवि एवं कलाकारों का स्वागत एवं सम्मान मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अंगवस्त्रम पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर किया। राज्यमंत्री के द्वारा स्वतऩ्त्रा संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया साथ ही, 05कृषि लाभार्थियों, 20उदयीमान खिलाड़ियों, और 30खिलाड़ियों को खेल किट, 07लोगों को ओडीओपी टूल किट प्रशिक्षण योजना के तहत टूल किट, आयुष्मान कार्ड योजना के तहत 05 गोल्डेन कार्ड वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख, ऐश्वर्या ठाकुर ने संयुक्त रूप में किया।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव का हुआ भव्य समापन


