Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरजीने के लिए कला सिखाती है ब्रह्माकुमारी संस्था : अर्चना शुक्ला

जीने के लिए कला सिखाती है ब्रह्माकुमारी संस्था : अर्चना शुक्ला

  • बच्चों ने प्रस्तुत किया मनमोहक संस्कृतिक कार्यक्रम

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के प्रति व्याप्त कुरीतियों को मिटाकर महिलाओं को सशक्त करना और तनाव मुक्त जीवन जीने तथा नशा मुक्ति एवं राजयोग के माध्यम से सकारात्मक सोच के लिए टिप्स दिए गए। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय मंत्री काशी प्रांत अर्चना शुक्ला, पूजा उमरवैश्य व संस्था की संचालिका अनीता दीदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संस्था के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहन संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया। अर्चना शुक्ला ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि विश्व में एक अद्वितीय संगठन है। यह संस्था जीवन जीने की कला सिखाती है। संस्था के परिसर में आकर एक आसीन शांति का एहसास होता है। सुमन जायसवाल ने कहा कि महिलाओं के बिना हमारी भारतीय संस्कृति अधूरी है, इसलिए समय के साथ-साथ अपनी सोच को भी बदलना चाहिए। इस मौके पर निकुंज गुप्ता, पूजा ऊमरवैश्य, संगीता, दीपा बहन व रजनी बहन ने कन्या भ्रूण हत्या, महिला शिक्षा और सुरक्षा, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ व महिलाओं को समानता का दर्जा दिलाने आदि मुद्दों पर अपने-अपने विचार रखे। संस्था की संचालिका अनीता दीदी ने काम, क्रोध, लोभ, मोह आदि विकार से मुक्त होकर नैतिकता एवं सकारात्मक सोच के साथ खुशहाल जीवन जीने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूजा गुप्ता तथा संचालन दीपा बहन ने किया। इस अवसर पर सभासद सूर्य लाल जायसवाल व लक्ष्मीना मोदनवाल, राजीव जायसवाल, प्रिय बहन, सीमा बहन, सरोजा बहन, नव्या गुप्ता व विकास आदि लोग मौजूद रहे।