― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरलोकसभा चुनाव से पहले रिपोर्ट कार्ड को लेकर जनता के बीच जाये...

लोकसभा चुनाव से पहले रिपोर्ट कार्ड को लेकर जनता के बीच जाये : दिलीप पटेल

जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजपा के सीहीपुर स्थित कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय के अध्यक्षता में कामकाजी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके पश्चात मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने सात नव नियुक्त मण्डल अध्यक्ष संजीव शुक्ला, शनि, सिकंदर मौर्य, सुरेन्द्र मिश्रा, चिंताहरण शर्मा, अशोक बिन्द, राजू केशरी मुकेश पटेल को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि दिलीप पटेल ने कामकाजी बैठक में वृत्त लेते हुये सभा को संबोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तेज गति से सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है। पिछले नौ वर्षों के कार्यकाल में देश ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लगातार नौ वर्ष का कार्यकाल जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण रहा है। नव मतदाताओं से सम्पर्क करके उन्हें पार्टी से जोड़कर 2024 लोकसभा चुनाव की विजय आसान होगी और भाजपा प्रदेश में 80सीटों पर विजय के लक्ष्य को प्राप्त करेगी। पार्टी के अनुशासित व समर्पित कार्यकर्ताओं को सतत सम्पर्क व सतत संवाद की भाजपा परम्परा के साथ घर-घर दस्तक देना है।  बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, सुनील तिवारी, सुरेन्द्र सिंघानियां, संतोष सिंह, संदीप सरोज, राकेश वर्मा, रवीन्द्र सिंह, राजू दादा, राज पटेल, अवधेश यादव, प्रमोद यादव, संतोष मिश्रा, शशि मौर्य, सुनील यादव, विपिन द्विवेदी, ओमप्रकाश सिंह, राम सिंह मौर्य, आमोद सिंह, रोहन सिंह, सिद्धार्थ राय, नरेन्द्र उपाध्याय, रागिनी सिंह, पुष्पा शुक्ला, अनिल गुप्ता, दिव्यांशु सिंह, अजय सरोज सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share Now...