Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरबीमारी के चलते पुलिसकर्मी का निधन, पुलिस के जवानों ने दी सलामी

बीमारी के चलते पुलिसकर्मी का निधन, पुलिस के जवानों ने दी सलामी

  • रुपचंद्रपुर गांव पहुंचकर विधायक ने सिपाही को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के रूपचंदपुर गांव निवासी एवं अम्बेडकर नगर के मालीपुर थाने में तैनात एक सिपाही की बीमारी के चलते निधन होने से शुक्रवार को पुलिस के जवानों ने सलामी देकर अपने साथी को विदा किया। विधायक रमेशचंन्द्र मिश्र ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। उक्त गांव निवासी 40वर्षीय सिपाही सुजीत गौतम की किडनी खराब होने से लंबे समय से बीमार चल रहा था। डायलसिस के दौरान गुरुवार की रात अचानक निधन हो गया। सूचना मिलते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। पुलिस के जवानों ने जहां सलामी देकर विदा किया वहीं विधायक ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह, मिथिलेश सिंह, प्रधान अखिलेश सिंह, गौरव सिंह आदि उपस्थित रहे।