Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरलोक जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

लोक जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। लोक जनसेवा फाउंडेशन ट्रस्ट परिवार शनिवार को नगर के ओलन्दगंज नखास में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गरीब महिलाओं के साथ खुशियां मनाई, साथ ही संस्था ने महिलाओं में जरूरत की सामग्री भी वितरित किया।

महिला को उनके सुरक्षा के लिए संस्था हमेशा तत्पर्य खड़ा रहेगा। संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता ने बताया कि यह संस्था सदैव गरीब महिला के आत्म सम्मान के लिए कार्य करती आ रही है। उन्होने बताया कि गरीब महिला को संस्था द्वारा सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर के साथ साथ महिला उद्योग के सम्बंधित रोजगार देगी। जिनमें सभी गृहिणी महिला को संस्था परिक्षण देकर उन सभी गरीब महिला को आत्मनिर्भर बनाएगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर संरक्षक गीता सिंह ने गरीब महिला की दिनचर्या के बारे में जाना। उक्त अवसर पर पदाधिकारी सतीश कुमार निषाद, सत्यम प्रजापति, सिद्धार्थ गुप्ता, निखिल, अनुराग निषाद सहित आदि लोग मौजूद रहें।