जौनपुर धारा, जौनपुर। सिरकोनी ब्लॉक क्षेत्र के सुमिरन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिरकोनी में उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत युवाओं की तकनीकी सशक्तिकरण टैबलेट एवं स्मार्टफोन का वितरण योजना 2022-23 के अंतर्गत बैच 2021-23 का वितरण मुख्य अतिथि विधायक जगदीश नारायण रॉय के द्वारा शनिवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रबंधक नंदलाल यादव एवं प्रधानाचार्य जयकुमार मौर्य ने बधाई दी। इस मौके पर नवनीत यादव, सुरेंद्र यादव, अमित यादव, सौरव प्रजापति, सुनील यादव, आदि लोग मौजूद रहे।
- वारंटी गिरफ्तार
जौनपुर धारा, खुटहन। रमनीपुर गांव में शनिवार की रात पुलिस ने दबिश देकर एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शनिवार को उसे चालान न्यायालय भेज दिया। गांव निवासी छब्बन उर्फ राजकुमार गौतम के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन चल रहा है जिसमें कई बार नोटिस के बाद भी वह हाजिर नहीं हो रहा था। उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया गया था।
- नब्बे हजार नकद सहित लाखों के गहने लेकर फरार हुए चोर
जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में चोरी रुकने का नहीं ले रही है। पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी चोरों के हौसले बुलंद हैं। क्षेत्र में चोरों के आतंक से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल व्याप्त है। इसी कड़ी में बगही गांव में बीती रात हौसला बुलंद चोरों ने हरी यादव के घर से नब्बे हजार नकद सहित लाखों रुपए के जेवरात उठा ले गए। चोरी किए गए सामानों में हार, मंगलसूत्र, कड़ी, नथिया, मांगटीका व कीमती कपड़ों के साथ मार्कशीट व जरूरी कागजात चोर उठा ले गए। परिजनों की सुबह नींद खुली तो दरवाजे का ताला टूटा देखा अंदर जाकर देखा गया तो बक्से की कुंडी टूटी मिली जिसमें कीमती कपड़े व गहने गायब मिले। एक बक्सा कुछ ही दूर नहर के किनारे मिला। सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
- कैम्प को लेकर एसडीएम ने ली बैठक, दिया आवश्यक निर्देश
जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। केराकत ब्लॉक सभागार में शनिवार को दोपहर बाद एसडीएम नेहा मिश्रा ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आगामी 22 मई से 10 जून तक गांव- गांव में लगने वाले कैम्प की तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में एसडीएम नेहा मिश्रा ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य यही है कि गांवों में खुद पंहुचकर सही पात्रों का चयन करें और उन तक इस योजना को पहुंचाये जिससे वह पात्र व्यक्ति इस पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले सके। एसडीएम ने बीडीओ, एडीओ पंचायत, सचिव, कृषि विभाग व लेखपालों को अभी से ही इस कैम्प की तैयारियों में जुट जाने का निर्देश दिया। इस दौरान बीडीओ केराकत कृष्ण मोहन यादव सहित सचिव व लेखपाल उपस्थित रहे।



