Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरलेखपालों ने एसडीएम को सौंपा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन

लेखपालों ने एसडीएम को सौंपा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज तहसील मुख्यालय पर शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन हुआ। संचालन मंत्री विवेक सिंह ठाकुर ने किया। लेखपालों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया को सौंपा। लेखपालों का आरोप था कि साजिशन, झूठी शिकायत के आधार पर लेखपालों को एंटी करप्शन/विजिलेंस टीम से जबरन ट्रैप की कार्यवाही की जा रही है। जिस पर रोक लगाने की मांग की गई। इस दौरान लेखपाल एकता जिंदाबाद और एंटी करप्शन मुर्दाबाद के नारे बुलंद किया गया। इस दौरान लेखपाल संघ जिला अध्यक्ष संजय कुमार, तहसील अध्यक्ष विकास सिंह, मंत्री विवेक सिंह, पूर्व अध्यक्ष सनंदन भट्ट, दूधनाथ, जनार्दन यादव, पवन सिंह, रेशमा, रचना, नीतू, पूनम, उपेन्द्र कुशवाहा, पवन सिंह आदि सैकड़ों लेखपाल मौजूद रहे।