जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चन्दन शहीद मार्ग के पास से चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबन्ध में प्रभारी निरीक्षक बदलापुर गजानंद चौबे ने शनिवार को बताया कि पुलिस टीम के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान चन्दन शहीद मार्ग के पास से चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त राजेश गौतम पुत्र भानू गौतम निवासी बरौली थाना बदलापुर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार


