- प्रो राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) सरस्वती शिशु मन्दिर में किया गया आयोजन
जौनपुर धारा, शाहगंज। लायंस क्लब स्टार द्वारा पर्यावरण सप्ताह के तहत प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) सरस्वती विद्या मंदिर में पौधारोपण किया गया। विद्यालय में सैकड़ों पौधे रोपे गये। इस दौरान संस्था अध्यक्ष प्रवीन श्रीवास्तव ने छात्र छात्राओं को आज के परिवेश में बढ़ते हुए प्रदूषण के निवारण हेतु पौधारोपण करने तथा वृक्षों से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। कहा जीवन दायिनी पेड़ों को लगाना सबका कर्तव्य है। बच्चों एवं अध्यापकों से पौधे की सुरक्षा का शपथ दिलाया गया। संस्था के प्रति आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेश प्रताप सिंह ने व्यक्त किया। इस दौरान मनोज जायसवाल, संजीव जायसवाल, दीपक सिंह के साथ ही विद्यालय परिवार के आचार्य दीपक पाण्डेय, अरुण कुमार मिश्र, गौरव त्रिपाठी, तेज बहादुर वर्मा, नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।



