Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपत्रकार एकता संघ के नेतृत्व में अम्बेडकर पार्क में 125 पौधे रोपे...

पत्रकार एकता संघ के नेतृत्व में अम्बेडकर पार्क में 125 पौधे रोपे गये

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकास खण्ड करंजाकला के कोहड़ा गांव में पत्रकार एकता संघ के नेतृत्व में बाबा साहब डा. भीम राव अम्बेडकर पार्क में पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा व विशिष्ट अतिथि वाराणसी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम एवं वाराणसी मंडल मीडिया प्रभारी रहे। कार्यक्रम की शुरूआत में जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार ने मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया।  ग्राम प्रधान पुत्र अरविंद ने ग्राम वासियों के साथ पौधरोपण किया। इसके साथ ही प्रधान पुत्र व ग्राम वासियों ने अपने-अपने घर एक पौधा लगाया। पेड़ पौधों से ही हमे छाया व ऑक्सीजन व फल  मिलता है। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहाकि वृक्षों की मानव जीवन में अहम उपयोगिता होती है इसलिए वृक्षों का संरक्षण करना चाहिए। इस कार्यक्रम में 125 पौधे लगाए गए। पत्रकार एकता संघ के जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि पौधा लगाने से शुद्ध वातावरण और शुद्ध आक्सीजन मिलते हैं आज सब लोग संकल्प लेते हैं कि हम सब अपने अपने घर एक वृक्ष अवश्य लगाएंगे और दूसरों को भी वृक्ष लगाने के लिए कहेंगे। पत्रकार एकता संघ द्वारा एक लाख पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। ग्राम प्रधान ने पत्रकार एकता संघ की काफी सराहना की और समस्त पदाधिकारियों का धन्यवाद आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित जौनपुर जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार, जिला मीडिया प्रभारी तबरेज नियाजी, जिला कार्यकारिणी सदस्य संतोष शर्मा व सभी ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।