Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरलायंस क्लब क्षितिज ने किया महा रक्तदान

लायंस क्लब क्षितिज ने किया महा रक्तदान

जौनपुर धारा, जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज जौनपुर के अध्यक्ष विष्णु सहाय की अध्यक्षता में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन आईएमए ब्लड बैंक लाइन बाजार में किया गया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू और पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह व निवर्तमान अध्यक्ष जय कृष्ण साहू ने रक्तदान के लिये प्रेरित करते हुए बताया कि रक्त केवल शरीर में ही बनता है और रक्तदान से जीवन बचाया जा सकता है। अध्यक्ष विष्णु सहाय ने लोगों से अपील किया कि हर तीन महीने में रक्तदान अवश्य करना चाहिये। संस्था के कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर ने बताया कि रक्त का किसी भी प्रकार से उत्पादन नहीं किया जा सकता और न ही इसका कोई विकल्प है इसलिये लोगों के जीवन को बचाने के लिये रक्तदान जरूर करें। इस अवसर पर जूही सिंह, अजीत सोनकर, संजय जायसवाल, प्रदीप श्रीवास्तव सहित काफी अधिक संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर सचिव देव आनन्द ने कहा कि आप सभी ने इस रक्तदान शिविर को महा रक्तदान पर्व का रूप दिया।