― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलाखों की हुई चोरी में मुकदमा दर्ज

लाखों की हुई चोरी में मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह गांव निवासी विनय मिश्र पुत्र कैलाश नारायण मिश्र जो पेशे से दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता हैं उन्होंने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र देकर कहाकि वे अपने पिता के इलाज के लिए मुम्बई गये थे और 16 फरवरी को वापस घर आ रहे थे कि रास्ते में उनके घर पर देखभाल करने वाला रमेश कुमार गौड़ पुत्र झिलांगी (चौकीदार) ने फोन से बताया कि गांव के शेषधर उर्फ कल्लू पुत्र स्व. राम नायक मिश्र, लक्ष्मी नारायण पुत्र भुलेश्वर मिश्र, विपिन तिवारी पुत्र मानिकचन्द तिवारी 8-9 लोगों के साथ घर के दरवाजे की कुण्डियों को काटकर सामान ले जा रहे थे। उन तीनों लोगों को पहचाना और बाकी लोगों को देखकर शोर मचाया और दौड़ाया। शोर मचाने पर गांव के बहुत से लोग मौके पर आ गये। गांव के लोगों को मौके पर आते देखकर लोहे की कटर व लुंगी छोड़ने की बात बतायी और कहा कि उक्त तीनों लोगों के अलावा वे किसी का नाम नहीं बता सकते लेकिन उनको देखकर पहचान सकते हैं। उसी रात स्थानीय थाने पर सूचना दी गयी। पुलिस पहुंची और घटना को सही पाया। जब वे घर आये तो मालूम हुआ कि रुद्राक्ष से गुथी सोने की चार तोले की माला, सोने की अंगूठी 13 ग्राम व चांदी का छागल 680 ग्राम कीमत लगभग 3 लाख रुपये के आभूषण व अन्य बहुत से सामान चोर उठा ले गये। पूर्व में भी मेरे घर में छ: बार चोरियां हो चुकी हैं। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद व 9 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 457, 380 आईपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।

Share Now...