Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी के उड़ाये पचास हजार

बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी के उड़ाये पचास हजार

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। दुकान में बैठे व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने पचास हजार की छिनैती कर फरार हो गये। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी हुई है। बताया जाता है कि साहबगंज (सब्जी मंडी) निवासी धनश्याम गुप्ता की कास्मेटिक की थोक दुकान है। शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे तभी दो बाइक सवार बदमाश दुकान की रेकी कर रहे थे। कुछ देर के बाद दोनो बदमाश दुकान पर चढ़े और परफ्यूम मांगा। दुकानदार धनश्याम गुप्ता ने उन्हे परफ्यूम दिया। पैसा वापस करते समय वह पचास हजार की गड्डी निकाल कर उसे पैसा वापस कर रहे थे इसी दरम्यान बदमाशों ने उनके हाथ से पचास हजार की गड्डी छीन लिया और फरार हो गये। दुकानदार के मुताबिक कुछ देर तक उन्हे होश नहीं आया कि उनके साथ हुआ क्या। होश में आते ही वह पैसा देखने लगे तो पैसा गायब था। लोग इधर उधर दौड़े लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। व्यापार मंडल के आलोक गुप्ता ने घटना की जानकारी थानाध्यक्ष विवेक तिवारी को दी। वह मौके पर पहुंचे और नगर के चारों तरफ बैरेकेटिंग कर बदमाशों की तलाश मे जुट गये। इस बाबत थानाध्यक्ष विवेक तिवारी का कहना है कि व्यापारी के साथ उचक्का गिरी की गई है जल्द ही उचक्के पुलिस गिरफ्त में होंगे।