जौनपुर धारा, जौनपुर। तेजीबाजार थाना क्षेत्र गैरीकला मे स्थित जीएस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में छात्रों अभिभावकों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा शिक्षक आधुनिक शिक्षा के साथ छात्रों में अच्छे संस्कारों के सृजन करे। संस्कारवान बालक युवा की भूमिका राष्ट्र व समाज निर्माण के लिए अत्यंत उपयोगी है। छात्र लक्ष्य निर्धारित कर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे तभी जीवन में सफलता प्राप्त होगी। प्रकृति ने हमें हवा और पानी निशुल्क प्रदान किया है। जिसके लिए हमें वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का उपयोग करने के साथ जल संरक्षण करना चाहिए। तभी हमारी भावी पीढ़ी को पानी मिल पाएगा सभी छात्रों को पौधरोपण का संकल्प दिलाते हुए कहा सभी छात्र एक पौधा अवश्य लगाएं पौध रोपण से पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति मिल पाएगी। रिटायर्ड मुख्य आयकर आयुक्त गौरी शंकर सिंह ने कहा अच्छे संस्कारवान बालक परिवार समाज व राष्ट्र की पूंजी हैं। राष्ट्र निर्माण में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। परिवार और शिक्षक मिलकर संयुक्त रुप से आदर्श नागरिक का निर्माण कर सकते हैं। खेल शारीरिक व मानसिक विकास हेतु आवश्यक है। खेल से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा उत्पन्न होती है। ऐसे में शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी आवश्यक है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम राज सिंह, जितेंद्र सिंह, विद्यालय प्रधानाचार्य समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
लक्ष्य के प्रति समर्पण सफलता के लिए आवश्यक : पूर्व सासंद

Previous article
Next article

