Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरट्रेन के सामने युवक ने कूदकर की आत्महत्या

ट्रेन के सामने युवक ने कूदकर की आत्महत्या

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोटवार बाजार का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बीती रात कोटवार बाजार के पास एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। रेलवे कर्मचारी ने सीआरपीएफ पुलिस को सूचना दी। जीआरपीएफ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस भी मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।  जानकारी के अनुसार पतहना कोटवार गांव निवासी बच्चन गौतम का 20 वर्षीय पुत्र बृजेश कुमार गौतम की बड़ी बहन रीना ने बताया कि वह गुजरात कमाने गया था, उसकी तबियत खराब होने की वजह से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था इसलिए दो दिन पूर्व घर आया था। कल शाम घर से कब चला गया किसी को पता नहीं चला। सुबह घटना की सूचना मिली मौके पर पहुंचकर पुष्टि परिजनों ने की। हालांकि जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। छोटा भाई सौरभ हाई स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। पिता बच्चन राजगीर मिस्त्री का काम करके घर का गुजर बसर कर रहे थे। माता-पिता को उम्मीद थी कि हमारा लड़का बड़ा होकर गरीबी का सहारा बनेगा। लेकिन लड़के के गुजर जाने से माता पिता की उम्मीदों पर पानी फिर गया। मां का रो-रो के बुरा हाल है।