Homeअपना जौनपुररोडवेज बस किराये में वृद्धि को लेकर किया प्रदर्शन

रोडवेज बस किराये में वृद्धि को लेकर किया प्रदर्शन

Date:

Latest stories

Related stories

भीषण गर्मी में बंद पड़े वाटर कूलर, पानी को तरस रहे वादकारी

जौनपुर के दीवानी न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में खराब पड़े वाटर कूलरों के कारण भीषण गर्मी में वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

जौनपुर की हवा हुई अस्वस्थ, बढ़ता प्रदूषण बना बड़ी चिंता

जौनपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

बिजली विभाग के दावों की खुली पोल

जौनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। शहर के कई इलाकों में लटकते तार और खुले ट्रांसफार्मर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

जेसीज चौराहे पर रोडवेज कर्मियों की ‘गुंडई’ और मनमानी

जौनपुर के जेसीज चौराहे पर रोडवेज बसों की मनमानी से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। पुलिस की चेतावनी के बाद भी हालात नहीं सुधरे, जिसके बाद 2000 रुपये का चालान काटा गया।

सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और साइनेज के निर्देश

जौनपुर। जौनपुर सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश...
spot_imgspot_img

जौनपुर धारा, जौनपुर। रोडवेज बसों में 25% से अधिक किराया वृद्धि के खिलाफ एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी की जिला कमेटी के तत्वाधान में सोमवार को बदलापुर तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारे लगाए और मुख्यमंत्री को सम्बोधित 5 सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी बदलापुर को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मांग किया कि उत्तर प्रदेश के रोडवेज बसों में 25%से भी ज्यादा की गई किराया वृद्धि अविलंब वापस ली जाए। रोडवेज बसों में सीनियर सिटीजन के लिए किराये में विशेष छूट दी जाए। 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा सुनिश्चित किया जाए। छात्रों व परीक्षार्थियों को सस्ते दर पर बस पास मुहैया कराया जाए। सार्वजनिक क्षेत्रों व विभागों का निजीकरण बंद किया जाए। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव-2022 के अपने चुनावी घोषणापत्र में कहा था कि उत्तर प्रदेश के रोडवेज बसों में 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मुहैया करायी जाएगी लेकिन मुफ्त यात्रा तो दूर, उल्टे रोडवेज बसों में 25% से भी अधिक किराया वृद्धि करके एक बार फिर भाजपा सरकार की वादा खिलाफी सबके सामने है। यह किराया वृद्धि ऐसे समय में की गई है कि जब छात्रों व परीक्षार्थियों को अपनी परीक्षाएं दूर दूर तक जाकर देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व घटती आय क्षमता से जूझ रहे लोगों के ऊपर यह किराया वृद्धि कमरतोड़ आर्थिक बोझ का प्रहार है। भाजपा जिन राज्यों में अपनी सरकारें नहीं बना पाई है, वहां सत्ता में आने के लिए लंबे चौड़े वादे कर रही है। लेकिन जहां सत्तासीन है वहां जन विरोधी व पूंजीपति परस्त नीतियां लागू कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉमरेड हीरालाल गुप्ता व संचालन कॉमरेड इंदु कुमार शुक्ल (एडवोकेट) ने किया। कार्यक्रम को एसयूसीआई(सी) पार्टी के राज्य कार्यालय सचिव कॉमरेड जगन्नाथ वर्मा, जिला सचिव कॉमरेड रविशंकर मौर्य, मिथिलेश कुमार मौर्य, दिलीप कुमार खरवार, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, राजबहादुर मौर्य, लालता प्रसाद मौर्य, अलगूराम पटेल, अशोक कुमार खरवार, जवाहरलाल मिश्र व जयप्रकाश पाण्डेय आदि ने सम्बोधित किया।

Share Now...

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here