जौनपुर धारा, जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना द्वारा माता पिता पूजन कार्यक्रम पूर्व संध्या पर संस्था अध्यक्ष सोनी जायसवाल के नेतृत्व में शहर के एक प्रतिष्ठित स्थान पर आयोजित किया गया। अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि माता पिता का स्थान भगवान के बाद आता है इसलिए सभी को अपने माता-पिता का पूरा ध्यान रखते हुए उनकी सेवा करनी चाहिए। समाज भी इस कार्य को देखकर उसका अनुकरण करता है जिससे समाज में संस्कार की बढ़ोतरी होती है। संस्था के सदस्यों के बच्चों ने अपने माता-पिता का टीका लगाकर आरती उतारते हुए माल्यार्पण कर पैर छूते हुए प्रणाम किया। निवर्तमान अध्यक्ष/जोन कोऑर्डिनेटर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम करके जेसीआई चेतना संस्था समाज में एक संदेश देने का कार्य कर रही है। संस्था के पदाधिकारी और अध्यक्ष बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष सरला माहेश्वरी, सचिव मीरा अग्रहरि, राकेश जायसवाल, डॉ. प्रशांत त्रिवेदी, रंजीत सिंह, मंजू जायसवाल, सुधा बैंकर, डॉ. आकांक्षा द्विवेदी, रविंदर कौर, ज्ञानेश्वरी गुप्ता आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सचिव मीरा अग्रहरी ने किया। आए हुए सभी पदाधिकारी और सदस्यों का आभार कार्यक्रम संयोजक रिंकी जायसवाल ने व्यक्त किया।
जेसीआई चेतना ने मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया
Related stories
अपना जौनपुर
भीषण गर्मी में बंद पड़े वाटर कूलर, पानी को तरस रहे वादकारी
जौनपुर के दीवानी न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में खराब पड़े वाटर कूलरों के कारण भीषण गर्मी में वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
अपना जौनपुर
जौनपुर की हवा हुई अस्वस्थ, बढ़ता प्रदूषण बना बड़ी चिंता
जौनपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।
अपना जौनपुर
बिजली विभाग के दावों की खुली पोल
जौनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। शहर के कई इलाकों में लटकते तार और खुले ट्रांसफार्मर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।
अपना जौनपुर
जेसीज चौराहे पर रोडवेज कर्मियों की ‘गुंडई’ और मनमानी
जौनपुर के जेसीज चौराहे पर रोडवेज बसों की मनमानी से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। पुलिस की चेतावनी के बाद भी हालात नहीं सुधरे, जिसके बाद 2000 रुपये का चालान काटा गया।
अपना जौनपुर
सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और साइनेज के निर्देश
जौनपुर। जौनपुर सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश...
Subscribe
- Never miss a story with notifications
- Gain full access to our premium content
- Browse free from up to 5 devices at once
Latest stories
Previous article
Next article



