Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुररेलवे ट्रैक पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा...

रेलवे ट्रैक पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

  • जौनपुर-औढीहार रेलवे प्रखंड पर कबिरुद्दीनपुर गांव के ग्रामीणों ने रखी अपनी मांग

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। जौनपुर-औढीहार रेलवे प्रखंड पर स्थित कबीरूद्दीनपुर गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को मुख्य संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान के सैलून को रोककर रेलवे दोहरीकरण के दौरान रेलवे ट्रैक पार करने के लिए बने रास्ते को बंद कर दिए जाने का विरोध करे हुए उक्त रास्ते के स्थान पर अंडरपास बनवाने की मांग की। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों को रेलवे के अधिकारी तथा सुरक्षाकर्मी काफी देर तक समझाते बुझाते रहे। गांव निवासी विजय कुमार, राम नाथ तिवारी, संजीव राय, उषा यादव, रोहित कुमार, सुरेंद्र गौतम, बंताराम, छोटू मिश्रा, रीना देवी, उर्मिला, सुशीला, कुंता प्रजापति, नीरज, पिंटू गौतम सुनील कुमार राजेश कुमार गौतम, मनोज सहित लगभग 200की संख्या में ग्रामीण मुख्य संरक्षा आयुक्त के आने की सूचना पर रेलवे ट्रैक पर इकट्ठा हो गए। मुफ्तीगंज की तरफ से आए रेलवे सुरक्षा आयुक्त को रोककर ग्रामीणों ने अपनी अंडर पास बनवाने की मांग रखी, जिस पर उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि उक्त जगह पर अंडरपास बनाने की मांग को जिलाधिकारी कि यहां पर प्रार्थना पत्र देकर बताएं। जहां से प्रार्थना पत्र उनके यहां फॉरवर्ड हो जाएगा तथा ग्रामीणों की मांग को पूरा किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने अंडर पास न बनने पर पुनः रेलवे ट्रैक पर बैठकर ट्रेनों को रोक कर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।