Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कानून-गो भेजा गया जेल

रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कानून-गो भेजा गया जेल

  • पीड़ित की शिकायत पर वाराणसी एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय तहसील में तैनात एक कानून-गो को सात हजार रूपए रिश्वत लेते हुए मंगलवार की शाम वाराणसी एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया वहीं बुधवार की दोपहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उक्त कानून-गो का चालान न्यायालय भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र के सलामतपुर गांव निवासी रबींद्र कुमार मौर्या पुत्र पन्नालाल मौर्या की भूमिधरी की जमीन से सटी परती जमीन का सीमांकन करने के लिए उक्त क्षेत्र के कानून-गो रामसकल यादव रिश्वत की मांग कर रहे थे। रबींद्र ने जिसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की जिसके क्रम में भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की टीम ने मंगलवार की शाम लोहिंदा चौराहे के पास स्थित एक मिष्ठान भंडार से बदलापुर तहसील के कानून-गो यानी राजस्व निरीक्षक को सात हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वहीं कोतवाली पुलिस ने एंटी करप्शन टीम प्रभारी उपेंद्र सिंह यादव की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए बुधवार को गिरफ्तार कानून-गो रामसकल यादव का चालान न्यायालय भेज दिया है। एंटी करप्शन टीम में प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह यादव, अशोक कुमार सिंह, संध्या सिंह, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र कुमार राय, पुनीत कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव, सुमित कुमार भारती शामिल रहे।