Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरराहगीरों के लिए खतरा बना जर्जर रेलिंग

राहगीरों के लिए खतरा बना जर्जर रेलिंग

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। मुंगराबादशाहपुर मार्ग जो औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया को जोड़ता है। उसी के पास स्थित पुल पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से बनाया गया। जर्जर रेलिंग के लिए खतरा बना हुआ है। बताते चलें कि इस पुल से होकर रातों दिन प्रयागराज, जौनपुर व गोरखपुर आदि जैसे शहरों के लिए रोडवेज व प्राइवेट वाहनों का आवागमन लाग रहता है। औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों व मजदूरों का 24घंटा आनाजाना लगा रहता है। इसी पुल से होकर छोटे व बड़े माल वाहनों का भी आनाजाना लगा रहता है। स्कूली बच्चे भी स्कूल जाने के लिए इसी पुल से गुजरते हैं। जो रेलिंग पर बैठ कर नहर में झांकते रहते हैं। रेलिंग टूटाफूटा होने के कारण बच्चों के लिए और खतरा बन गया है। रेलिंग जर्जर अवस्था मे पंहुचने के कारण पुल से होकर जाने वाली वाहनों व लोगों के लिए हमेशा खतरा बना हुआ है। उसके मरम्मत कराने के लिए कई बार उद्यमियों व विभिन्न संगठन के नेताओं ने जिला प्रशासन सहित संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया। किन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई। लगता है की संबंधित अधिकारियों को किसी बड़ी घटना होने का इंतजार है। चंचल कुमार गुप्त, अतुल मोदनवाल, तुलसी राम सेठ, अनिल विश्वकर्मा, संतोष कुमार तिवारी, राजीव शुक्ला, मनीष केसरी, राम सूरत पटेल, श्याम लाल मौर्य आदि ने जिला प्रशासन से पुल पर बना रेलिंग की मरम्मत कराने के लिए मांग की है।