Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमां कौशिल्या सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण का आयोजन

मां कौशिल्या सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। माँ कौशिल्या सेकेंड्री स्कूल तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर व समर कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रबंधक श्याम बहादुर व प्रधानाचार्य डॉ.अरविन्द कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया। पतंजलि योग समिति के जिला यज्ञ प्रभारी योग गुरु डॉ.ध्रुवराज द्वारा बच्चों को योग और आज के परिवेश में योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। योग गुरु डॉ.ध्रुवराज ने बच्चों के सर्वांगीण विकास लिए उपयोगी आसन ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोण आसन, पाद हस्तासन, सर्वोंगासन, शीर्षासन, पश्चिमोतासन, ध्रुवासन, गरुड़ आसन, गौमुख आसन, मंडुक आसन, भुजंग आसन, शलभासन, धनुषासन व प्राणायाम भत्रिका, कपालभ्राती, अनुलोम-विलोम, भाम्ररी व उद्गीध प्राणायाम का अभ्यास कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने कहा कि आज के परिवेश में योगासन का व प्राणायाम की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए सभी बच्चों को प्रतिदिन योग आसन करना चाहिए। जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक सौरभ यादव, शिव कुमार, विष्णु, सुरेंद्र कुमार, सरिता कुमारी, रीता, कनीज, आकाश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।